Jharkhand State | Cooperative Training Centre (CTC), Ranchi

सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, फूंदी में चार दिवसीय चक्रधरपुर, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम जिलों से आए लैम्पस (MPCS) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, फूंदी में चक्रधरपुर, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम जिलों से आए लैम्पस (MPCS) के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्यों के लिए आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। दिनांक 05 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक चले इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में कुल 45 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सहकारिता प्रबंधन, व्यवसाय विकास और पैक्स के कंप्यूटरीकरण (Computerisation of PACS) के माध्यम से ग्रामीण सहकारी समितियों को अधिक सक्षम, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाना था।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:

कानूनी एवं वित्तीय प्रबंधन: प्रतिभागियों को सहकारिता अधिनियम व नियमों, अंकेक्षण (Audit), और टैक्स ऑडिट की बारीकियों से अवगत कराया गया ताकि वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
सरकारी योजनाएं: किसानों को सीधा लाभ पहुँचाने वाली 'बिरसा फसल बीमा योजना', धान अधिप्राप्ति और सहकारिता विभाग की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
डिजिटल सशक्तिकरण: लैम्पस के आधुनिकीकरण के तहत ERP मॉड्यूल, NCD और RCS पोर्टल के संचालन तथा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
अध्ययन भ्रमण (Exposure Visit): प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यावहारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक दिन का विशेष अध्ययन भ्रमण आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षार्थियों ने झामकोफेड, रांची (Jhamkofed Ranchi) का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।
यह चार दिवसीय प्रशिक्षण ग्रामीण स्तर पर सहकारिता आंदोलन को गति देगा, जिससे लैम्पस के पदधारी एवं सदस्य किसानों को और बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

Main Menu